GuidePedia

0
आधी रात मैं आसाराम को गिरफ्तार किया जोधपुर पुलिस ने
 आसाराम से पूछताछ के लिए जोधपुर पुलिस सुबह ही आश्रम पहुंच गई थी। दोपहर बाद आसाराम के आश्रम के बाहर हलचल तेज होने लगी।  जोधपुर पुलिस के डीसीपी अजय लांबा ने कहा कि रविवार शाम तक जोधपुर पुलिस आसाराम को लेकर जोधपुर पहुंच जाएगी। जोधपुर में ही आसाराम से पूछताछ की जाएगी।
शनिवार दोपहर से ही आसाराम के इंदौर आश्रम के भीतर और बाहर हलचल तेज हो गई थी। जैसे-जैसे रात गहराने लगी, आसाराम पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा। देर रात तक इंदौर पुलिस के तीन सौ से ज्यादा जवानों ने आश्रम को घेर लिया। इसके बाद जोधपुर पुलिस आश्रम के भीतर गई। कुछ देर के बाद एक एंबुलेंस भी आश्रम के भीतर गई। आश्रम के भीतर डॉक्टर भी मौजूद थे। डॉक्टर से आसाराम की सेहत की जांच कराने के बाद जोधपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जोधपुर पुलिस उन्हें लेकर आश्रम के बाहर निकल गई। वहीं आसाराम की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने अनशन तोड़ दिया है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top